जालंधर ब्रीज: यूक्रेन व रूस में छिड़ी भयंकर लड़ाई के बीच वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षित घर वापिसी के लिए प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की कूटनीति तथा उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा उठाये गए क़दमों की भारतीय जनता पार्टी पंजाब के महासचिव जीवन गुप्ता ने भरपूर सराहना करते हुए केंद्र सरकार का आभार जताया है। गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा युक्रेन में फंसे लोगों को सुरक्षित वहां से निकालने के लिए चलाए गए ‘ऑपरेशन गंगा’ ने फिर साबित किया है केंद्र की मोदी सरकार विदेशों में गए भारतीयों की सुरक्षा के लिए कुछ भी कर सकती है। ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे लोगों को वापस लाने की निगरानी प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी खुद कर रहे हैं।
युद्धग्रस्त देश में फंसे लोगों को रोमानिया, हंगरी चैकोस्लोवाकिया और पोलैंड जैसे पड़ोसी देशों के रास्ते भारत वापिस लाया जा रहा है। ऑपरेशन गंगा में सेना और वायु सेना भी शामिल किया गया है। जीवन गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की अगुवाई में इस महामिशन में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व जनरल वी. के. सिंह और किरण रिजिजू सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। मोदी ने यह काम विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को सौंपने की बजाय युवाओं को सुरक्षित स्वदेश लाने का बीढ़ा खुद उठाया। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीति के चलते रूस ने जंग के बीच भारतियों की सुरक्षित वापिसी के लिए बुधवार को करीब छह घंटे के लिए गोलाबारी रोक दी थी।
हालाँकि भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध से खुद को पूरी तरह से स्वतंत्र रखा है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पर हुई वोटिंग में भी हिस्सा नहीं लिया, जिसका रूस ने भारत के रुख के लिए स्वागत भी किया। जीवन गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के दिए नारे को सार्थक करने व भारत को सशक्त और सक्षम बनाने में कोई भी चूक नहीं करना चाहती। भारत ने विश्व को हमेशा शांति का संदेश दिया है। इसी को समझते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने विदेशों में भारतीयों की सुरक्षा को कभी नजरअंदाज नहीं किया।
2019 में एयर स्ट्राइक के दौरान पाकिस्तान में जहाज क्रैश होने के चलते जब विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिए गए थे तो मोदी सरकार की कूटनीति व अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते ही पाकिस्तान को मजबूरन अभिनंदन को सुरक्षित भारत को सौंपना पड़ा था। पहले पाकिस्तान से हमारे सैनिकों की शव ही वापिस आते थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व व निर्णायक कदमों के चलते अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की मजबूत पकड़ बहुत मजबूत हो गई है। अब पूरा विश्व भारत के फैसले की प्रतीक्षा करती है।
जीवन गुप्ता ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। अफगानिस्तान में हुए तख्तापलट के दौरान वहां अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे अल्पसंख्यक सिख और हिंदू समुदाय के लोगों की भी सुरक्षित भारत वापिसी मोदी सरकार ने की। प्रधानमंत्री मोदी के धर्म के प्रति प्रेम के चलते केंद्र सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहब जी के पावन स्वरूपों और प्राचीन हिंदू हस्तलिपियों को भी पूरी मर्यादा व सम्मान के साथ भारत पहुँचाया। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी ने मदद के तौर पर अफगान नागरिकों के लिए जरूरी दवाएं भी भेजीं। अब युक्रेन ने भी भारत से दवा आपूर्ति की माँग की है।
जीवन गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने जिस समझदारी से यूक्रेन-रूस विवाद पर अपनी कूटनीति व भूमिका तय की है, उससे भारत का कद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और भी ऊंचा हुआ है। मोदी सरकार द्वारा चलाए ऑपरेशन गंगा ने देश-विदेश में बसे भारतीयों के मन में यह बात अच्छी तरह बिठा दी है कि भारतीय विश्व में कहीं भी रहे, वह अकेला नहीं है। मोदी सरकार का मजबूत नेतृत्व उनकी सुरक्षा के लिए हर वक्त उनके साथ खड़ा है।
भाजपा प्रदेश के लोगों के लिए है चिंतित, कमेटियां बना युक्रेन में फंसे पंजाबियों के परिवारों से साध रहे हैं संपर्क: जीवन गुप्ता
जीवन गुप्ता ने कहा कि पंजाब से युक्रेन में 992 लोग गए हैं और भाजपा पंजाब द्वारा अभी तक 385 लोगों के परिवारों से संपर्क किया जा चुका है और यह मुहीम लगातार जारी है। भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के दिशा-निर्देशों पर एक पाँच मेंबरी टीम का गठन करते हुए दो व्हाट्सएप नंबर तथा एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
जीवन गुप्ता ने कहा कि पाँच मेंबरी टीम में अनिल सच्चर, अश्विन जौहर, अविनाश चंदर, दामन बाजवा तथा गुरदीप सिंह गोशा को नियुक्त किया गया है और व्हाट्सएप नंबर 95177-75202 व 95177-75203 (24 घंटे) तथा कॉल के लिए 95177-75204 (9 बजे से लेकर 6 बजे तक) नंबर जारी किए गए हैं। इसके अलावा हर जिले में भाजपा जिलाध्यक्षों द्वारा जिला स्तर पर भी कमेटियों गठित कर हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं।
जीवन गुप्ता ने कहा कि युक्रेन में फंसे व्यक्ति का परिवारिक सदस्य या रिश्तेदार उपरोक्त हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके या व्हाट्सएप के माध्यम से फंसे हुए व्यक्ति के बारे में जानकारी दे सकते हैं। हमारी टीम के सदस्यों द्वारा फंसे हुए पंजाबियों की जानकारी भारत सरकार के अधिकारीयों को मुहैया करवाई जाएगी ताकि उन्हें जल्द से जल्द सकुशल वापिस लाया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा का हमेशा एक ही उद्देश्य रहा है सेवा व समर्पण और इसी के तहत भाजपा सेवा-कार्यों के लिए तत्पर रहती है।
गुप्ता ने कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों की चुप्पी पर उठाए सवाल
जीवन गुप्ता ने कहा कि पंजाब की जनता के हितैषी होने के बड़े-बड़े दावे करने वाले कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू व अन्य कांग्रेसी नेताओं व अन्य विपक्षी दलों को क्या अब प्रदेश की जनता का यह दुःख दिखाई नहीं देता? अब यह सब नेता कहाँ दुबके हुए हैं? जबकि कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी भी अपनी ही सरकार के इस रवैये के विरुद्ध खुल कर बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों की सरकारों द्वारा हवाई अड्डे पर युक्रेन से वापिस आ रहे लोगों को उनके घरों तक पहुँचाने के लिए व्यवस्था की गई है, लेकिन पंजाब सरकार द्वारा अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं किया गया।
More Stories
मेहर चंद पॉलिटेक्निक को एक और प्रोग्राम में एन.बी.ए मान्यता प्राप्त हुई
ग्रीन स्कूल प्रोग्राम: होशियारपुर ने देश भर से ‘बेस्ट ग्रीन डिस्ट्रिक्ट’ अवार्ड जीता
बीआईएस ने जालंधर में ग्रामीण विकास अधिकारियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया