February 3, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

भाजपा ने बूथ सशक्तिकरण एवं निकाय चुनावों को लेकर किया बैठक का आयोजन

Share news

जालंधर ब्रीज: आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय पार्टी कार्यालय सर्कुलर रोड नजदीक (शीतला माता मंदिर) में बूथ सशक्तिकरण एवं निकाय चुनावों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा,प्रदेश संगठन मंत्री मंत्री निवासलु,प्रदेश महामंत्री राकेश बागा,हिमाचल से राज्यसभा सांसद एवं जालंधर लोकसभा के बूथ सशक्तिकरण अभियान के प्रभारी डॉक्टर सिकंदर, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, प्रदेश सचिव अनिल सच्चर,प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र भगत,दीवान अमित अरोड़ा,पूर्व मेयर सुनील ज्योति, प्रदेश अनुशासनात्मक कमेटी के चेयरमैन विनोद शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, रमेश शर्मा, सुरिंदर महे,भाजप जिलाध्यक्ष देहाती उत्तरी अमरजीत सिंह अमरी,भाजपा जिलाध्यक्ष देहाती सुदर्शन सोबती, नरेंद्र पाल सिंह चंदी, जिला महामंत्री राजीव ढींगरा, राजीव पांजा,राकेश गोयल,मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

इस मौके पर बूथ सशक्तिकरण अभियान के प्रभारी हिमाचल से राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर ने आए हुए जालंधर लोकसभा एवं सभी 9 विधानसभा की बूथ सशक्तिकरण कमेटियों के साथ बैठक की इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा अपने पहले जालंधर प्रवास पर आए भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री मंत्री श्रीनिवासलु का सिरोपा देकर सम्मान किया इस मौके पर पहली बार अपने जालंधर प्रवास पर आए प्रदेश संगठन मंत्री श्रीनिवासुलू ने जालंधर जिले के सभी 14 मंडलो के अध्यक्षों से जिले के सभी बूथों सभी शक्ति केंद्रों और सभी वार्डों के बारे में जानकारी हासिल की और उन्होंने सभी मंडलों के अध्यक्षों से कहा कि आने वाले 15 दिनों में वह अपने अपने मंडल में पढ़ते सभी वार्डों को संगठनात्मक रूप से सुदृढ़ बना कर उनकी टीमों का विस्तार करेंगे इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने आए हुए सभी प्रदेश पदाधिकारियों जिला पदाधिकारियों को निकाय चुनावों के लिए कमर कसने के लिए कहा और उन्होंने सभी वार्डों में निकाय चुनावों को लेकर अपनी अपनी तैयारियों को मुकम्मल करने के लिए दिशा निर्देश दिए ।

अश्विनी शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि जालंधर नगर निगम की हद हद में पढ़ते सभी वार्डों में कार्यकर्ता पिछली कांग्रेस सरकार और मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार की नाकामियों को पुरजोर तरीके से जनता के सामने लाए और इसके लिए दिन रात मेहनत कर प्रदेश सरकार द्वारा लोगों से किए गए झूठे वादों को घर-घर तक पहुंचाएं उन्होंने कार्यकर्ता से कहा कि जो केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार आज पूरे देश में जो लोगों को सुविधाएं मुहैया करवा रही हैं उसको लेकर सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों के साथ इसका प्रचार करें इस मौके पर उपस्थित अरुण बजाज, सतीश कपूर,कांत करीर,जिला उपाध्यक्ष विवेक खन्ना,दविंदर कालिया,जिला सचिव राजेश जैन, मनीष विज, सुदेश भगत, रॉक्सी उप्पल, हनी कंबोज, गोपाल कृष्ण सोनी,जिला मीडिया इंचार्ज अमित भाटिया,कोषाध्यक्ष राजेश कपूर,मंडल अध्यक्ष हितेश सयाल,कुलवंत शर्मा,महेंद्र पाल, शाम शर्मा,जगजीत सिंह,अजय गुप्ता,नरेश अरोड़ा,संजीव शर्मा, सौरभ सेठ, दविंदर भारद्वाज, अमरजीत सिंह गोल्डी, शिव दर्शन अभी,हर्ष भारद्वाज,राजेश कुमार आरके,आशु गुप्ता,गुरप्रीत विकी, रविंदर मेहरा,गौरव जोशी,नरेश वालिया, व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


Share news