April 19, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

पंजाब में बढ़ती अराजकता और अपराध के लिए आम आदमी पार्टी सरकार जिम्मेदार – सन्नी शर्मा

Share news

जालंधर ब्रीज: भाजपा स्पोर्ट्स सेल पंजाब के प्रधान सन्नी शर्मा ने कहा कि पंजाब भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर हाल ही में हुए ग्रेनेड हमले ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह हमला रात के 1 बजे हुआ, जिससे कालिया के परिवार और भाजपा नेताओं में आक्रोश है।

शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार पर आरोप लगाया है कि राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है। भाजपा का कहना है कि आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल में इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं।

सन्नी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। पार्टी का मानना है कि राज्य में वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह आवश्यक है। इससे पहले भी भाजपा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया था, जिसमें कहा गया था कि सरकार ने शिक्षा सुधार के नाम पर नेताओं के प्रचार पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं।

शर्मा ने कहा, “पंजाब में बढ़ती अराजकता और अपराध की घटनाएं सरकार की विफलता को दर्शाती हैं। हमें लगता है कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।”
पंजाब में हाल ही में हुई घटनाओं ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों में इस बात को लेकर चिंता है कि राज्य में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

सनी शर्मा ने कहा जैसे इस समय पंजाब के हालात है और पंजाब को व्यवस्थित करने के लिए राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए अगर राष्ट्रपति शासन नहीं लगता तो आने वाले समय में ऐसी घटनाएं और इसको देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मन को इस्तीफा देना चाहिए।


Share news