September 20, 2024

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

बढ़ते वित्तीय संकट के बीच आम आदमी पार्टी अत्यधिक किराए पर विमान लेने की तैयारी में : बाजवा

Share news

जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा फाल्कन 2000 विमान किराए पर लेने के प्रस्ताव के बाद पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर पार्टी विस्तार के लिए पंजाब के करदाताओं का पैसा बर्बाद करने का आरोप लगाया।

बाजवा ने कहा, ‘सतौज के महाराज (मान) भारत के दिल्ली के राजा (अरविंद केजरीवाल), जो 40 करोड़ की लगत से हालही में मुरम्मत हुए बंगले में रहते है, को खुश करने के अपने झुकाव के साथ राज्य की पहले से ही बिगड़ती वित्तीय स्थिति को और खतरे में डालने के लिए तैयार हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाजवा ने कहा कि आप सरकार 13 सीटों वाला फाल्कन 2000 विमान किराए पर लेने पर तुली हुई उसी विमान का प्रति घंटे का किराया छह लाख रुपये है। सर्कार इसे कम से कम 600 घंटे प्रति वर्ष उपयोग करने के लिए वचबद्ध है, जिससे 36 से 40 करोड़ का खर्च बढ़ जाएगा । इसके अलावा, विमान को चंडीगढ़ नहीं लाया जाएगा, लेकिन यह केवल नई दिल्ली में ही रहेगा।

उन्होंने कहा, ‘इतने अधिक किराए पर इस विमान को किराए पर लेने के पीछे एकमात्र उद्देश्य दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित दिल्ली में बैठे आप नेतृत्व को चुनावी राज्यों में रैलियों में ले जाना है। वे पंजाब के लोगों से इस तरह की गुप्त गतिविधियों को छिपाने की योजना बना रहे हैं, इसलिए वे दिल्ली में अपना विमान तैनात कर रहे हैं।

विपक्षी नेता ने कहा कि यह उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार के पास पहले से ही एक हेलीकॉप्टर है। इसके अलावा, इसने एक फिक्स्ड-विंग विमान भी किराए पर लिया। उल्लेखनीय है कि पंजाब में पिछली सरकारों का सालाना विमान खर्च 7 से 8 करोड़ रुपये तक था।

उन्होंने कहा, ”राज्य पर कर्ज का बोझ वित्त वर्ष 2022-23 में पहले ही तीन लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है। वित्त वर्ष 2023-24 के अंत तक इसके बढ़कर 3,47,542.39 करोड़ रुपये पर पहुंच जाने का अनुमान है। पंजाब की आर्थिकता पहले से लहू लुहान है। मौजूदा स्थिति में आप सरकार का इस विमान को किराए पर लेने का फैसला कितना समझदारी भरा है? बाजवा ने पूछा।

बाजवा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री मान एक कठपुतली से ज्यादा कुछ नहीं हैं, जो पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में अपने दायित्वों का पालन किए बिना आप के दिल्ली नेतृत्व की धुन पर नाचते हैं।


Share news