April 18, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

कैबिनेट मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निझ्झर ने स्थानीय सरकार, संसदीय मामले, भूमि एवं जल संरक्षण और प्रशासनिक सुधार विभागों का कार्यभार संभाला

Share news

अपनी पेशेवर प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निझ्झर ने आज पंजाब सिविल सचिवालय में स्थानीय सरकार, संसदीय मामले, भूमि एवं जल संरक्षण और प्रशासनिक सुधार विभागों का कार्यभार संभाल लिया।  
इस दौरान डॉ. निझ्झर ने पार्टी और मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए आश्वासन दिया कि वह सौंपी गई जि़म्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। मंत्री ने कहा, ‘‘राज्य के लोगों की सेवा करने का अवसर मिलना गर्व की बात है और मैं पंजाबियों को आश्वासन देता हूँ कि उनको अत्याधुनिक प्राथमिक सुविधाएं प्रदान करूँगा।’’ उन्होंने कहा कि हम आम लोग हैं और आम लोगों की मुश्किलों को अच्छी तरह से समझते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार हमारे राज्य को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए पहले दिन से ही पूरी दृढ़ता से अथक मेहनत कर रही है और मुख्यमंत्री निश्चित रूप से राज्य को विकास की राह पर ले आएंगे।  

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री हरमीत सिंह मीम हेयर, कुलदीप सिंह धालीवाल और लालजीत सिंह भुल्लर भी डॉ. इन्दरबीर सिंह निझ्झर को बधाई देने के लिए पहुँचे। उन्होंने आशा अभिव्यक्त की कि डॉ. निझ्झर की मेहनत, कुशलता और दूरदर्शी नेतृत्व में उनके विभाग विकास की नई बुलन्दियाँ छुएंगे।

इस मौके पर अन्यों के अलावा डॉ. बलबीर सिंह, लखबीर सिंह राय, शैरी कलसी, जगदीप कम्बोज और रजनीश दहीआ (सभी विधायक), पारिवारिक सदस्य डॉ. गुरलाल सिंह, मन्नत कौर, अवतार कौर, भलिन्दर सिंह, सुखदयाल सिंह, किरण कौर, सुखमन, अमानत, राजदयाल सिंह, हरप्रीत सिंह चड्ढा, साहिलजीत सिंह संधू, महज़बीन पीरज़ादा संधू, डॉ. गुरबिलास पन्नू, नम्रता पन्नू और साहिबनिहाल पन्नू मौजूद थे।  


Share news

You may have missed