
जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शुक्रवार को पंजाब के शाही इमाम हजऱत मौलाना हबीब उर रहमान सा-नी लुधियानवी के देहांत पर दुख प्रकट किया है, जिनका बीती देर रात लुधियाना के एक निजी अस्पताल में संक्षिप्त बीमारी के बाद देहांत हो गया। वह 63 वर्षों के थे और अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और दो पुत्र छोड़ गए हैं।
अपने शोक संदेश में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शाही इमाम हजऱत मौलाना हबीब उर रहमान को एक आध्यात्मिक शख्सियत बताया, जिन्होंने हमेशा से ही लोगों के दरमियान प्यार, शान्ति और भाईचारे के संदेश का प्रचार किया।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि शाही इमाम द्वारा लोगों के दरमियान भाईचारे और अमन-शान्ति की तारों को मज़बूत करने के लिए दिया गया योगदान राज्य भर में प्रत्येक द्वारा हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक गलियारों ख़ासकर मुस्लिम भाईचारे में एक बड़ा खालीपन पैदा हो गया है, जिसको भरना मुश्किल है।
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने दुखी परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ दुख साझा करते हुए ईश्वर के समक्ष दिवंगत आत्मा की आत्मिक शान्ति और पीछे परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने की प्रार्थना की।
More Stories
विजिलेंस ब्यूरो के फ्लाइंग स्क्वाड ने चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर को 80,000 रुपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकड़ा
ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा नागरिक-केंद्रित सेवाओं से संबंधित निर्धारित समय-सीमा से लंबित मामलों का 25 अप्रैल तक निपटारा किया जाएगा: हरपाल सिंह चीमा
आम आदमी पार्टी की सरकार ने ही थामा है अनुसूचित जाति वर्ग का हाथ: डॉ. रवजोत सिंह