September 20, 2024

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

कांग्रेस नेता राणा गुरजीत के भतीजे हरदीप सिंह राणा सहित कई कांग्रेसी पार्षद व नेता आप में शामिल

Share news

जालंधर ब्रीज: जालंधर लोकसभा उपचुनाव कांग्रेस के लिए गले की हड्डी बनता जा रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में कांग्रेस नेता राणा गुरजीत के भतीजे हरदीप सिंह राणा सहित उनके सैकड़ों साथी आप में शामिल हो गए। इनके अलावा कांग्रेस के कई नेता, पदाधिकारी और पार्षद भी आप में शामिल हुए। इस मौके पर ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह  बरसट और पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू मौजूद रहें।

नए नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हरदीप सिंह राणा व अन्य नेताओं के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद जालंधर में कांग्रेस का बचा हुआ जनाधार भी समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि आप सरकार की जनहितैषी नीतियों से सभी लोग खुश हैं। जालंधर के लोग सुशील कुमार रिंकू को ही चुनकर लोकसभा भेजेंगे।

उल्लेखनीय है कि हरदीप राणा क्षेत्र के प्रगतिशील किसान हैं। उनके पिता राणा महेंद्रजीत भी एक सफल राजनीतिज्ञ थे। राणा गुरजीत को विधानसभा की सीढ़ियां चढ़ाने में सबसे ज्यादा योगदान हरदीप राणा का रहा है। इतना ही नहीं, शाहकोट कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य रहे हरदीप राणा ने पिछले चार लोकसभा चुनावों में भी अथक परिश्रम किया था। क्षेत्र के लोगों के बीच सम्मान और ईमानदारी ही इनकी पहचान है।

उपरोक्त नेताओं के अलावा कांग्रेस को अलविदा कहने वालों में प्रवीण ग्रोवर (शहर अध्यक्ष शाहकोट कांग्रेस), राज कुमार राजू (एमसी), हरदेव सिंह (प्रखंड अध्यक्ष शाहकोट), सतीश रिहान (अध्यक्ष नगर पंचायत शाहकोट), पुनीत रिहान (पूर्व पीए अंबिका सोनी), सुखराज सिंह (सरपंच व ब्लॉक कमेटी सदस्य), सुखा ढेसी (पूर्व उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस), नाजेर सिंह (पूर्व सरपंच काकरा), करमजीत सिंह (सरपंच रामपुर), प्रकाश सिंह(अध्यक्ष बाजीगर सभा शाहकोट), लवप्रीत सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस), सुबेग सिंह पन्नू (पूर्व सीआईडी ​​इंस्पेक्टर), रवि शेर सिंह (सचिव जिला कांग्रेस), हरदेव सिंह, वीरेंद्र नाहर (उपाध्यक्ष), सुरिंदर सिंह सबी, मंजीत सिंह, राज कुमार, प्रदीप शर्मा, चंद्रशेखर कपिला (कांग्रेस नेता), लक्ष्य कपिला (छात्र नेता), संजीव कपिला (वरिष्ठ स्थानीय कांग्रेस नेता), जसवीर सिंह बिट्टू वडाला, राजेश पदम सहित दर्जनों अन्य कांग्रेस नेता और आम कार्यकर्ता शामिल हैं।


Share news