September 20, 2024

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

खर्चा आब्जर्वर ने मीडिया सर्टीफिकेशन और मानिटरिंग सैल का लिया जायज़ा

Share news

जालंधर ब्रीज: विधान सभा हलका जालंधर पश्चिमी ( अ.ज.) उप चुनाव के लिए नियुक्त खर्चा आब्जर्वर मीनू सुसेन अब्राहम ने आज ज़िला स्तर पर स्थापित मीडिया सर्टीफिकेशन और मानिटरिंग सैल (एम.सी.एम.सी.) का दौरा किया और अधिकारियों एंव स्टाफ को प्रिंट, इलैक्ट्रानिक मीडिया के साथ- साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर सख़्त नज़र रखने के आदेश दिए।

खर्चा आब्जर्वर ने यहाँ ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स के कमरा नं. 14- ए में स्थापित एम.सी.एम.सी.स्टाफ के साथ प्री- सर्टीफिकेशन, पेड न्यूज पर निगरानी, सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर उम्मीदवारों की चुनाव गतिविधियों जैसे मुद्दों पर जानकारी एकत्रित करने के लिए बातचीत की।

उन्होंने निगरान टीमों को सभी चुनाव सरगर्मियाँ, इश्तिहारों, खबरें विशेष कर सोशल मीडिया पर बाज़ नज़र रखने के निर्देश दिए ताकि किसी भी तरह से चुनाव संहिता का उल्लंघन होने पर तत्काल नोटिस लिया जा सके। उन्होंने सैल के अधिकारियों/ कर्मचारियों को कहा कि अखबार, टी.वी., रेडियो, सोशल मीडिया पर कड़ी नज़र रखी जाए और यदि किसी उम्मीदवार का इश्तिहार/ पेड न्यूज मिलती है तो उसे उसके चुनाव खर्च में शामिल करने के लिए तुरंत अपेक्षित कार्यवाही की जाए। उन्होंने बताया कि इलैक्ट्रानिक मीडिया, जिसमें ई-पेपर और सोशल मीडिया भी शामिल है, में इश्तिहार देने के लिए एम.सी.एम.सी. से मंजूरी लेना अनिर्वाय है। एम.सी.एम.सी. इश्तिहार के कंटैट को पढ़ने के साथ- साथ इसको पर आए खर्च के बारे में जानकारी ले कर इसको मंज़ूरी देगी।

बता दे कि डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल के नेतृत्व में गठित मीडिया सर्टीफिकेशन और मानिटरिंग सैल द्वारा चुनाव संहिता लगने उपरांत राजनीतिक पार्टियों/ उम्मीदवारों की तरफ से प्रिंट, इलैक्ट्रानिक और सोशल मीडिया पर किए जा रहे प्रचार, इश्तिहारबाज़ी, खबरों पर 24 घंटे नज़र रखी जा रही है। इस काम के लिए करीब 30 कर्मचारी तैनात किए गए है, जो तीन शिफ्टों में ड्यूटी निभा रहे है।


Share news