जालंधर ब्रीज: सोलर पावर प्रोजैक्टों की महँगी दरों का प्रभाव राज्य के लोगों पर पडऩे के मद्देनजऱ पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री श्री राज कुमार वेरका ने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की है कि सोलर पावर प्रोजैक्टों के बिजली खऱीद समझौतों (पी.पी.ए.) की दरों को घटाने के लिए ठोस कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए और दरों को घटाने की संभावनाओं की आलोचना के लिए ठोस तर्क और कार्यप्रणाली तुरंत आरंभ की जाए।
इस सम्बन्धी बैठक की अध्यक्षता करते हुए वेरका ने महँगी बिजली दरों को घटाने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा महँगी बिजली खऱीद दरों को घटाने के लिए विधान सभा में कानून लाने की संभावना समेत सभी तरीकों पर विचार किया जा रहा है, क्योंकि बिजली सम्बन्धी कानून में बदलाव राज्य के अधिकार का भी विषय है। बैठक के दौरान एच.एस. हंसपाल चेयरमैन पेडा, वेनू प्रसाद चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरैक्टर पी.एस.पी.सी.एल, के.पी. सिन्हा प्रमुख सचिव बिजली और एन.आर.ई.एस. विभाग, श्री एन.पी.एस. रंधावा मुख्य कार्यकारी अधिकारी पेडा, एम.पी. सिंह डायरैक्टर पेडा, परमजीत सिंह डायरैक्टर जैनरेशन पी.एस.पी.सी.एल. और मनजीत सिंह एस.ई. (आई.पी.सी.) पी.एस.पी.सी.एल. शामिल थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि करीब 7-8 साल पहले तीन पड़ावों में पी.पी.ए. पर हस्ताक्षर किए गए थे, जब राष्ट्रीय स्तर पर सौर ऊर्जा की कीमत आज के तुलनात्मक आधार पर बहुत ज़्यादा थी, इसलिए इन दरों में कटौती की संभावना की तरफ ध्यान देने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि अब जब मौजूदा समय में सौर ऊर्जा की लागत बहुत कम है तब भी पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा इन महँगी दरों की अदायगी की जा रही है, जो सरासर गलत है।
बिजली खऱीद संबंधी पूरी जानकारी देते हुए सी.एम.डी. पी.एस.पी.सी.एल. ने बताया कि मौजूदा समय में बिजली खऱीद सम्बन्धी दर काफ़ी कम है, इसलिए पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा बहुत अरसे पहले दस्तख़त किए गए बिजली खऱीद समझौतों की दरों में कटौती की संभावनाएं तलाशने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
More Stories
जालंधर देहाती पुलिस ने बिहार से पंजाब तक अंतरराजी नशीले पदार्थों की स्पलाई चेन तोड़ी
पंजाब पुलिस द्वारा सभी सीमावर्ती जिलों में 703 रणनीतिक स्थानों पर लगाए जाएंगे 2300 सीसीटीवी कैमरे
शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजने के बजाय ‘आप’ को रिक्त पदों को भरना चाहिए: बाजवा