October 16, 2024

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

जालंधर निवासियों ने कांग्रेस कई बार देखी इस बार भाजपा का सांसद बना फर्क देखो-अश्वनी शर्मा

Share news

जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में आज वेस्ट विधानसभा क्षेत्र एवं नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन करवाए गए।जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री जालंधर लोकसभा चुनावों के प्रभारी सोम प्रकाश,भाजपा पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा प्रदेश महामंत्री एवं जोनल इंचार्ज ,जीवन गुप्ता,जालंधर शहरी के प्रभारी पुष्पिंदर सिंघल, पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र भगत, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव कृष्णदेव भंडारी, पूर्व डी,सी,पी राजेंद्र सिंह, अरुणेश शाकर ,शिव दयाल माली, पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, रमेश शर्मा, जिला महामंत्री एवं वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अशोक सरीन हिक्की,जिला महामंत्री एवं नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी राजेश कपूर,भगवंत प्रभाकर, राजू मागो, राजीव ढींगरा, उपस्थित थे भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के वेस्ट विधानसभा क्षेत्र और नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के अध्यक्ष शक्ति केंद्र बूथो के अध्यक्ष एवं उनकी टीमों ने इस सम्मेलन में हजारों की तादाद में 10 मई को होने वाले जालंधर लोकसभा उप-चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों के साथ संगठनातमक बैठक में शामिल हुए।

जालंधर में भाजपा जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि भाजपा जालंधर लोकसभा उप-चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और जालंधर लोकसभा सीट जीतकर इस बार भाजपा इतिहास रचेगी।अश्वनी शर्मा ने कहा कि जालंधर में होने वाले लोक सभा उप-चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि जालंधर वासियों ने कांग्रेस के सांसद कई बार देखे हैं इस बार भाजपा का सांसद बना कर जालंधर वासियों को फर्क साफ दिखाई देगा उन्होंने कहा कि जालंधर के विकास के लिए यहां का सांसद भाजपा का होना चाहिए आज जालंधर में भाजपा सांसद नहीं है फिर भी केंद्र सरकार ने जालंधर शहर के दोनों स्टेशनों के नवीकरण के लिए जालंधर शहर और कैंट के लिए करोड़ों रुपए की ग्रांट भेजी है जिससे यह दोनों स्टेशन वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के साथ बनने जा रहे हैं आज जालंधर वासियों के लिए खुशी की बात है उन्होंने कहा कि जालंधर वासियों को यह सोचना चाहिए कि अगर जालंधर में भाजपा का सांसद बना तो जालंधर में सुविधाओं की लाइन लग जाएगी अश्वनी शर्मा ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार आज पूरे देश में जरूरतमंद लोगों के घर बना रही है और पंजाब में आम आदमी की सरकार लोगों से उनके घर छीन रही हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार ने हमारी पंजाब की सभी बहनों को इस सरकार ने ₹1000 का लालच देकर ठगा है आज प्रदेश की सभी महिलाएं अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही हैं अश्विनी शर्मा ने कहा कि अगर जालंधर में भाजपा का सांसद बना तो जालंधर वासियों को केंद्र सरकार की ओर से चल रही सभी जन कल्याणकारी और जन हितैषी योजनाएं जो लोगों के लिए चलाई जा रही हैं उसको अंतिम घर तक भारतीय जनता पार्टी पहुंचाएगी यह हमारा आपसे वादा है। अश्विनी शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जालंधर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए पिछली कांग्रेस की सरकार के राज में करोड़ों रुपया भेजा उसे पिछली प्रदेश की सरकारों ने भ्रष्टाचार में उड़ा दिया इसकी जांच भी भाजपा का सांसद बनने पर जरूर करवाई जाएगी।

केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश ने सम्मेलन में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि इस समय पंजाब में स्थिति बदतर हो गई है। पंजाब में गैंगस्टर, माफिया और आतंकवादी ताकतें अपना पूरा जोर दिखा रही हैं। सोम प्रकाश ने कहा कि अपराधी लुटेरे और गैंगस्टर आज बेखौफ होकर प्रदेश में अराजकता फैला रहे हैं।गैंगस्टर जेलों में बैठकर देखो होकर अपनी इंटरव्यू दे रहे हैं यह प्रदेश सरकार की नाकामी है सोम प्रकाश ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब राज्य में हत्या,लूटपाट, गोलीबारी आदि की घटनाएं नहीं होती। सोम प्रकाश ने कहा कि आम आदमी पार्टी कि सरकार के राज में आज पूरे पंजाब में अपराध अपने चरम पर पहुंच चुका है सोम प्रकाश ने कहा कि आज केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार में बाबासाहेब अंबेडकर जी को इतना मान सम्मान मिला है जितना पिछले 70 सालों की सरकारों ने नहीं दिया सोम प्रकाश ने कहा कि जालंधर में भाजपा का सांसद बनने पर पूरे जिले को खुशहाल अपराध भय मुक्त विश्व स्तरीय व्यापारिक राजधानी बनाएंगे।

महेंद्र भगत ने कहा कि भाजपा ही पूरे देश में एक मात्र ऐसी पार्टी है जो जालंधर की सभी समस्याओं का समाधान करेगी और जालंधर को खुशहाल बनाएगी। महेंद्र भगत ने कहा कि आज वेस्ट विधानसभा के सभी लोग बोल रहे हैं कि उन्होंने विधायक गालियां सुनने झूठे पर्चे दर्ज करवाने व्यापारियों पर रेड करवाने के लिए नहीं चुना।

कृष्णदेव भंडारी ने कहा कि आज जालंधर नॉर्थ में पढ़ते सभी क्षेत्रों के निवासी भी खुले मन से भाजपा का समर्थन करने को तैयार है भंडारी ने कांग्रेस के राज में हुए घोटालों के बारे में बताते हुए कहा कि सत्तारूढ़ विधायक ने अपने चहेतों को सरकारी ग्रांट के पैसों में हेराफेरी करने की खुली छूट दे रखी थी के,डी भंडारी ने हेनरी को खुली चुनौती दी गई वह मेरे ऊपर किसी भी आरोप को साबित करें तो राजनीति छोड़ दूंगा।

प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता ने कहा कि पंजाबियों ने पंजाब की वर्तमान सरकार के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पंजाब से चलता करने का मन बना लिया है जिसकी शुरुआत जालंधर लोकसभा के उपचुनावों से शुरू होगी। जीवन गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अलगाववादी ताकतों के मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी। भाजपा का मुख्य उद्देश्य पंजाब में अमन-शांति कायम रखना है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब के लोग भाजपा को एक विकल्प के रूप में देख रहे हैं और पंजाब में भाजपा को सत्ता में लाने के लिए तैयार हैं। प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि आप जितनी ज्यादा से ज्यादा आप वोट पोल करवाओगे भाजपा का प्रत्याशी उतनी ज्यादा वोटों से जीतेगा और अंत में भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने दोनों कार्यक्रम सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का दिल से आभार प्रकट किया और उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की मेहनत से जालंधर में पहली बार भाजपा का सांसद बनेगा और इतिहास रचेगा।

इस कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष दर्शन भगत, मनीष विज,दविंद्र भारद्वाज, गुरविंदर सिंह लांबा,भूपेंद्र कुमार,अश्विनी भंडारी, जिला सचिव अमित भाटिया, अश्विनी अटवाल, श्याम शर्मा,अनु शर्मा, हितेश स्याल, गोपाल कृष्ण सोनी, योगेश मल्होत्रा, मंडल अध्यक्ष,राजेश कुमार आरके, कुलवंत शर्मा, गुरप्रीत विक्की, आशीष सहगल,कुणाल शर्मा, मनीष बल, गौरव जोशी, सुदेश भगत विकास शर्मा,सोनू चौहान, सतीश जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू शर्मा,युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज जुल्का, एस,सी मोर्चा अध्यक्ष अजमेर सिंह बादल, अशोक चड्डा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद कश्यप, दिनेश खन्ना, गुरमीत सिंह रायपुर,सतीश कपूर ,प्रशांत गंभीर, सूर्य मिश्रा, प्रदीप खुल्लर, सूबेदार यादव, व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share news