
जालंधर ब्रीज: भारत की विरासत एवं आटोनाॅमस संस्था, कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. अतिमा शर्मा द्विवेदी की माता श्रीमती स्व. प्रकाश शर्मा (पत्नी स्व. रमेश चंद्र शर्मा) धार्मिक विचारों वाली महिला थीं। वह हमेशा परिवार को दान-पुण्य कार्यों के साथ-साथ जरूरतमंदों के लिए मदद के कार्यों में तत्पर रहती थीं।

स्व. प्रकाश शर्मा ने अपने परिवार को अच्छे संस्कार देकर समाज में उच्च स्थान दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी बेटी डाॅ.अतिमा शर्मा द्विवेदी व परिवार के सदस्यों को उच्च शिक्षा दिलाकर समाज में गर्व के साथ जीने की राह दिखाई। उनके मार्गदर्शन व अच्छे संस्कार के कारण आज डाॅ. अतिमा शर्मा द्विवेदी कन्या महा विद्यालय की प्रचार्या के रूप में सेवाएं दे रही हैं।

स्व. प्रकाश शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में भी कई आयाम स्थापित किए। उनके इस योगदान तथा स्थापित किए गए आयाम को लोग याद रखेंगे। उनका आकस्मिक संसार छोड़ जाना परिवार व उनके शुभचिंतकों के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
स्व. प्रकाश शर्मा की आत्मिक शांति के लिए आज रखी गई किरया के दौरान श्री देवी तालाब मंिदर परिसर स्थित राम हाल में बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
इस अवसर पर मुख्य तौर पर मनोरंजन कालिया, संतोख सिंह चौधरी (एमपी), चंद्र मोहन (प्रेसीडेंट आर्य शिक्षा मंडल), आलोक सोंधी (जनरल सेक्टरी) श्रीमति नीरज चंद्र मोहन, एचएमवी कॉलेज प्रिंसिपल डॉ अजय सरीन ,डाॅ.एसपी गुप्ता, डाॅ. कमल गुप्ता, वाणी विज, इरविन खन्ना, ध्रुव मित्तल, सुष्मा चावला (आर्य शिक्षा मंडल के वाइस प्रेजीडेंट), पीडीजी मोहन सचदेवा के अलावा शहर के अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

More Stories
पंजाब सरकार द्वारा प्रिंसिपलों के लिए पदोन्नति कोटा 75 प्रतिशत करने का फैसला, 500 अध्यापकों को मिलेगी पदोन्नति: हरजोत बैंस
60,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा सिपाही गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि ‘आप’ सरकार अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए वचनबद्ध है