April 10, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा लुधियाना में पंजाब का पहले हाईटेक इंटीग्रेटिड कमांड एंड कंट्रोल सैंटर की शुरुआत

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डा. इन्दरबीर सिंह निझ्झर द्वारा आज लुधियाना में पंजाब का पहला हाईटेक इंटीग्रेटिड कमांड एंड कंट्रोल सैंटर का उद्घाटन किया गया, जिसके अंतर्गत शहर में लगभग 1401 सी. सी. टी. वी. कैमरे लगाए गए हैं।

यह सैंटर शहर की व्यापक निगरानी के लिए 35.96 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्थापित किया गया है और नगर निगम के जोन- डी दफ़्तर से इसका संचालन किया जायेगा। इंटैगरेटिड कमांड एंड कंट्रोल सैंटर ( आई. सी. सी. सी.) के द्वारा ट्रैफ़िक, कानून व्यवस्था, एल. ई. डी. लाईटों की निगरानी, एस. टी. पी., सी. ई. टी. पी., छत वाले सोलर पैनल, नाजायज कब्ज़े और नगर निगम के राजस्व वसूली की निगरानी में सहायक सिद्ध होगा। इसके इलावा प्रापर्टी टैक्स, वाटर एंड सिवरेज, डिस्पोज़ल, पालतू जानवरों की रजिस्ट्रेशन, काओ-सैस इकट्ठा करना, मूल्यांकन और फ़ैसले लेना, सी. पी. सी. बी. और पी. पी. सी. बी. से प्राप्त डेटा के साथ हवा की गुणवत्ता को मापना, ठोस अवशेष वाले ट्रकों, नगर निगम के वाहनों की निगरानी के लिए वाहन ट्रेकिंग सिस्टम ( जी. पी. एस.), सीटी बस सेवाएं और अन्य सहूलतें मुहैया करवाई जाएंगी।

शहर में 300 और कैमरे भी लगाए जा रहे हैं जोकि आई. सी. सी. सेंटर के साथ जुड़े होंगे। यह नये कैमरे सेकंडरी प्वाइंटों से कूड़ा इकट्ठा करने वाले, बूड्डे नाले के कम्पैकटर, आवारा पशु, राजस्व वसूली जैसे कि जी. आई. एस. नक्शों के साथ एकीकरण के बाद यू. आई. डी. नम्बर प्लेटों को लागू करने के बाद प्रापर्टी टैक्स और पानी के टैक्सों की निगरानी करने में भी मदद करेंगे। पुलिस और नगर निगम के वाहनों पर 30 वाहन माऊंटड कैमरा सिस्टम भी लगाए जा रहे हैं, जोकि शहर में नाजायज कब्ज़े हटाने/ प्रदर्शन/जनतक इकट्ठ/कार्यों के दौरान लाइव वीडीओग्राफी के द्वारा निगरानी रखने में मदद करेंगे।

कैबिनेट मंत्री निझ्झर ने कहा कि 200 मीटर की रेंज वाले 600 बाहरी आई. आर. इलूमीनेटर ज़ीरो विज़ीबिलटी के दौरान भी बेहतर निगरानी को यकीनी बनाऐंगे। इससे शहर में सुरक्षा की स्थिति को बढ़ाने में मदद मिलेगी और हमें उम्मीद है कि लोग अपने आप को और ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे।

कैबिनेट मंत्री ने यह भी कहा कि यह एकीकृत कमांड सैंटर ज़िला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के कामकाज में व्यापक तबदीली लायेगा। उन्होंने कहा कि आई. सी. सी. सी. एक क्रांतिकारी कदम है जो न सिर्फ़ लुधियाना को सुरक्षित बनाऐगा बल्कि नगर निगम की नागरिक-केंद्रित सेवाओं की डिलीवरी में भी सुधार करेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पंजाब के औद्योगिक हब लुधियाना को देश की अत्याधुनिक सहूलतें और बेहतरीन बुनियादी ढांचे वाले बेहतरीन शहरों में से एक के तौर पर विकसित करने के लिए वचनबद्ध है।

इससे पहले कैबिनेट मंत्री द्वारा नगर निगम के ज़ोन डी दफ़्तर में पौधा लगाया। बाद में उन्होंने नगर निगम के कर्मचारियों के साथ भी बातचीत की उन्हें और हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया।

इस मौके पर विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी, राकेश पराशर पप्पी, रजिन्दरपाल कौर छीना, कुलवंत सिंह सिद्धू, मदन लाल बग्गा, मेयर बलकार सिंह संधू, सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा, नगर निगम कमिश्नर डाः शेना अग्रवाल, डिप्टी कमिश्नर सुरभी मलिक, पुलिस कमिश्नर डा. कौसतुभ शर्मा, आम आदमी पार्टी के ज़िला प्रधान सुरेश गोयल, शरनपाल सिंह मकड़ के इलावा अन्य भी उपस्थित थे।


Share news