April 10, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

सांसद राज्यसभा संजीव अरोड़ा ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब से राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने शुक्रवार को भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन, दिल्ली में मुलाकात की। अरोड़ा ने इस बैठक को “शिष्टाचार भेंट” करार दिया। बैठक के दौरान उन्होंने द्रौपदी मुर्मू को भारत के राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने राष्ट्रपति को अपने, अपने काम और सामाजिक व अन्य गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी और कुछ वर्तमान मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि जहां तक स्वास्थ्य क्षेत्र का संबंध है, देश को कुछ तत्काल सुधारों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय के लिए, विशेष रूप से अस्पतालों में इनडोर रोगियों के लिए सस्ती स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की सख्त आवश्यकता है।

उन्होंने देश भर में बढ़ती खतरनाक बीमारियों जैसे कैंसर के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने माननीय राष्ट्रपति को उनके द्वारा चलाए जा रहे “कृष्ण प्राण ब्रेस्ट कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट” नामक एक धर्मार्थ ट्रस्ट के बारे में भी जानकारी दी। इस ट्रस्ट का नाम उनके माता-पिता के नाम पर रखा गया है और इसने लगभग 170 कैंसर रोगियों को मुफ्त इलाज प्रदान किया है। अरोड़ा ने कहा, “माननीय राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू विनम्र पृष्ठभूमि से एक मधुर और जमीन से जुड़ी शख्सियत हैं।” व्यक्तिगत और सार्वजनिक जीवन में अपने संघर्ष के माध्यम से वह हमारे देश में सर्वोच्च स्थान पर पहुंच पायी हैं।


Share news