
जालंधर ब्रीज:(एजेंसी) आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक तालिका भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज मेजबान कीवियों ने 2-0 से अपने नाम की। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली गई थी जिसमें दोनों मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की। इसी के साथ कीवियों ने टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में बड़ी छलांग लगाई है। न्यूजीलैंड अब छठवें से तीसरे पायदान पर आ गया। न्यूजीलैंड के इस समय कुल 180 अंक है और वह अब सिर्फ दो टीमों से पीछे हैं।
न्यूजीलैंड ने पहले श्रीलंका, अब इंग्लैंड को पछाड़ा
भारत को वेलिंग्टन टेस्ट में हराने के बाद न्यूजीलैंड के खाते में 60 अंक आ गए थे। चूंकि यह दो मैचों की टेस्ट सीरीज है, जिसके चलते प्रत्येक मैच जीत पर 60 अंक मिले। सीरीज की शुरुआत में कीवियों के 60 अंक थे मगर पहला टेस्ट जीतकर उनके 120 प्वॉइंट्स हो गए थे और वह श्रीलंको से आगे निकल गए थे। श्रीलंका का पछाड़ते हुए कीवियों ने पांचवें नंबर पर जगह बनाई थी। मगर अब क्राइस्टचर्च टेस्ट में भी भारत को हराकर न्यूजीलैंड ने 60 अंक और हासिल कर लिए। अब उनके 180 अंक हो गए जिससे वह इंग्लैंड को भी पछाड़कर तीसरे नंबर पर आ गए।
भारत की बादशाहत को कोई खतरा नहीं
भारत इस समय 360 अंकों के साथ पहले नंबर पर है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जबसे शुरु हुई है, टीम इंडिया को कोई नहीं पछाड़ पाया। इंडिया दूसरे पायदान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया से 64 अंक आगे है तो भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अंकों की इस बढ़त में कोई फर्क नहीं आया। अब अगर भारत को और अंक नहीं मिले तो कंगारु कभी भी कोहली सेना को पछाड़ सकते हैं क्योंकि भारत से आगे निकलने के लिए कंगारुओं को बस एक या दो टेस्ट और जीतने होंगे। ऐसे में अगर विराट चाहते हैं कि नंबर वन का ताज बना रहे तो अगला मैच जीतकर 60 अंक हासिल कर सभी टीमों से बड़ी बढ़त बना लें। बता दें भारत ने इस टेस्ट चैंपियनशिप के तहत कुल 9 मैच खेले जिसमें सात में जीत और दो में हार मिली।
कैसे दिए जाते हैं अंक
दो मैचों की सीरीज में – प्रत्येक मैच की जीत पर 60 अंक दिए जाएंगे। वहीं टाई होने पर 30 अंक, ड्रा होने पर 20 अंक दिए जाएंगे।
तीन मैचों की सीरीज में – जीतने पर 40 अंक, टाई पर 20 अंक और ड्रा होने पर 13 अंक दिए जाएंगे।
चार मैचों की सीरीज में – जीतने पर 30 अंक, टाई पर 10 अंक और ड्रा होने पर 10 अंक दिए जाएंगे।
पांच मैचों की सीरीज में – जीतने पर 24 अंक, टाई पर 12 अंक और ड्रा होने पर 8 अंक दिए जाएंगे।
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में टीमों की मौजूदा स्थिति–
टीम | मैच | जीत | हार | टाई/ड्रॉ/बेनतीजा | अंक |
भारत | 9 | 7 | 2 | 0 | 360 |
ऑस्ट्रेलिया | 10 | 7 | 2 | 1 | 296 |
न्यूजीलैंड | 7 | 3 | 4 | 0 | 180 |
इंग्लैंड | 9 | 5 | 3 | 1 | 146 |
पाकिस्तान | 5 | 2 | 2 | 1 | 140 |
श्रीलंका | 4 | 1 | 2 | 1 | 80 |
साउथ अफ्रीका | 7 | 1 | 6 | 0 | 24 |
वेस्टइंडीज | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 |
बांग्लादेश | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 |
More Stories
73वीं आल इंडिया पुलिस गेम्स : पंजाब पुलिस की टीम लगातार चौथी बार बनी चैंपियन प्लेयर ऑफ दा टूर्नामेंट
मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज ने पंजाब में 47 स्थानों पर मारी बाज़ी
आईपीएल 2025 के 18वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 50 रनों से हराया