September 20, 2024

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

राजनीतिक पार्टीयां फ्री की घोषणाएं और लोक-लुभावन वादे करके पंजाब को और बर्बाद करने पर तुले: गजेंदर सिंह शेखावत

Share news

जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष तथा पठानकोट सीट से भाजपा प्रत्याक्षी अश्वनी शर्मा ने आज अपना नामंकन भरा। शेखावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंजाब की मौजूदा वास्तु-स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके लिए शिरोमणि अकाली दल तथा कांग्रेस की सरकारें जिम्मेवार हैं। इस अवसर पर प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह, जिलाध्यक्ष विजय शर्मा आदि भी उपस्थित थे।

गजेंदर सिंह शेखावत ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीतिक पार्टीयां फ्री की घोषणाएं और लोकलुभावन वादे करके पंजाब को और बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। पिछले 25 वर्षों से पंजाब में जिन पार्टियों ने शासन किया है उन्होंने पंजाब को कर्ज में डुबो दिया है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा ने अकाली दल के साथ समझौता किया तब पंजाब के हालात बहुत बदतर थे और उन बदतर हालातों को देखते हुए हमने अकाली दल से समझौता कर छोटे भाई के रूप में कार्य किया। भाजपा तब भी पंजाब की सभी राजनीतिक पार्टियों से बड़ी पार्टी थी।

वक्त और हालत को देखते हुए हमने समझौता किया था। लेकिन यहाँ की लोकल राजनीतिक पार्टियों ने आज पंजाब की हालत बद से बदतर कर दी है। आज पंजाब को इसके बदतर हालत से बाहर निकालने के लिए सिर्फ भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार चाहिए और जनता ने इस बार भाजपा को बहुमत देकर पंजाब की सत्ता भाजपा को देने का मन बना लिया है। जनता को पता है कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो पंजाब का खोया गौरव वापिस लौटा सकती है।

गजेंदर सिंह शेखावत ने कहा कि पंजाब भारत का सीमावर्ती राज्य है और यहाँ पर सीमाओं की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्ददा है और इअसे लोगों के हाथों सुरक्षा कैसे दी जा सकती है जो पाकिस्तान से गले मिलता हो, जो लोग पंजाब की ऐसी बदहाली की जिम्मेदार हैं। चाहे वो शिरोमणि अकाली दल हो या कांग्रेस हो, क्या आप उन्हें पंजाब का भविष्य या अपने बच्चों का भविष्य देने के लिए तैयार हैं? आपने कई बार चुनावों में मतदान किया था, लेकिन इस बार पंजाब के भविष्य के लिए अपना मतदान सोच-समझ कर करें, इसके लिए शेखावत ने जनता से अपील की।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि उन्हें बहुत फख्र है कि वो उस भारतीय जनता पार्टी के सिपाही हैं जो विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है और इसके कार्यकर्त्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं और इन्हीं के बल पर इस बार पार्टी पंजाब में विजय पताका फेहराएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंजाब की प्रगति हेतु विकास का रोड मैप तैयार कर लिया गया है और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर उसे लागो किया जाएगा। भाजपा पंजाब की जनता के साथ जो भी वादे करेगी, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।


Share news