
ए.डी.जी.पी. राज्य सशस्त्र पुलिस एम.एफ. फारूकी द्वारा 3 मार्च को किया जाएगा उद्घाटन
30 पुलिस फोर्स के 2000 के करीब खिलाड़ी और अधिकारी हिस्सा लेंगे
जालंधर ब्रीज: पंजाब पुलिस के खेल सचिव नवजोत सिंह महल ने कहा कि पहला अखिल भारतीय पुलिस कबड्डी क्लस्टर 2024-25 03-03-2025 से 06-03-2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पहले अखिल भारतीय पुलिस कबड्डी क्लस्टर का औपचारिक उद्घाटन तीन मार्च को राज्य सशस्त्र पुलिस एम.एफ. फारूकी द्वारा किया जाएगा।

महल ने आगे बताया कि पहले अखिल भारतीय पुलिस कबड्डी क्लस्टर 2024-25 के तहत कबड्डी, जिमनास्टिक और खो-खो की खेल प्रतियोगिताएं पीएपी मुख्यालय, जालंधर में और तलवारबाजी प्रतियोगिताएं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा में आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन खेलों में देशभर की 30 पुलिस बल टीमों के लगभग 2000 खिलाड़ी/अधिकारी भाग ले रहे है।

उन्होंने कहा कि पी.ए.पी मुख्यालय जालंधर और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में करवाई जा रही इन खेल प्रतियोगिताओं के लिए डी.आई.जी. प्रशासन पीएपी इंद्रबीर सिंह की देखरेख में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में डी.आई.जी. इंदरबीर सिंह द्वारा आज एक बैठक भी की गई, जिसमें आई टीमों का स्वागत किया गया।

More Stories
ड्रग तस्कर द्वारा अवैध रूप से निर्मित इमारत पर बुलडोजर चलाया गया,गांव के मदरसे में बनी इमारत ध्वस्त
पंजाब में गैर-प्रमाणित धान बीजों की बिक्री और खरीद पर रोक लगाने के लिए जल्द शुरू किया जाएगा ऑनलाइन पोर्टल
पंजाब सरकार द्वारा दिव्यांगजन के लिए 437.15 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई : डॉ. बलजीत कौर